भारत में कौन क्या हैं। India Gk in Hindi

 



भारत में कौन क्या हैं। India Gk in Hindi 


1. राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू (15 वां)


Note: द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्या थी। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है! राष्ट्रपति पद को संभालने वाली ओडिशा की द्वितीय व्यक्ति हैं और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। मुर्मू भारत की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।


2. उपराष्ट्रपति

श्री सी.पी. राधाकृष्णन (15वां)


Note: भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह शपथ दिलाई। सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।

3. प्रधानमंत्री

श्री नरेन्द्र मोदी (15 वां)


Note: नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 26 मई 2014 से अब तक लगातार तीसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं तथा वाराणसी से लोकसभा सांसद भी चुने गये हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।


4. मुख्य न्यायधीश, सर्वोच्च न्यायालय

न्यायमूर्ति सूर्यकांत (53 वें)


Note: भारत गणराज्य में अब तक कुल 53 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। न्यायमूर्ति श्री एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।

5. महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया)

आर. वेंकटरमणी


Note: भारत का महान्यायवादी (Attorney General) भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार तथा भारतीय उच्चतम न्यायालय में सरकार का प्रमुख वकील होता है। भारत के महान्यायवादी (भाग 5के अनुच्छेद 76) की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

6. महाधिववक्ता (सौलीसिटर)

तुषार मेहता


Note: सरकार ने तुषार मेहता को 3 साल के लिए फिर से सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर तुषार मेहता की दोबारा नियुक्ति की है। इसके अनुसार एक जुलाई 2020 से मेहता का कार्यकाल तीन साल के लिए या अन्य कोई आदेश आने तक के लिए और बढ़ाया गया है।

7. अध्यक्ष, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण

प्रकाश श्रीवास्तव


Note: राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 भारत की संसद का एक अधिनियम है जो पर्यावरणीय मुद्दों से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटान को संभालने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के निर्माण में सक्षम बनाता है।

8. सभापति, राज्यसभा

श्री सी.पी. राधाकृष्ण



9. उपसभापति, राज्यसभा

हरिवंश नारायण सिंह


Note: हरिवंश नारायण सिंह 9 अगस्त 2018 से राज्यसभा के उपसभापति है। वे जनता दल (यूनाइटेड) से है

10. महासचिव, राज्यसभा

प्रमोद चंद्र मोदी (13वां)


11. नेता विपक्ष, राज्यसभा

मल्लिकार्जुन खड़गे


Note: विपक्ष का नेता अथवा नेता प्रतिपक्ष भारतीय संसद के दोनों सदनों में, प्रत्येक में आधिकारिक विपक्ष का नेतृत्वकर्ता होता है।

12. नेता सत्तापक्ष, राज्यसभा

श्री जगत प्रकाश नड्डा


Note: सितंबर 2025 की स्थिति के अनुसार, राज्यसभा (राज्य सभा) में सत्तापक्ष (भारतीय जनता पार्टी-नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार) का नेता जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) हैं। वे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी हैं, तथा गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

13. अध्यक्ष, लोकसभा (18वीं)

श्री ओम बिरला


Note: लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय संसद के निम्नसदन, लोकसभा का सभापति एवं अधिष्ठाता होता है। ओम बिरला लोकसभा के 18वें अध्यक्ष है। वे 19 जून 2019 अब तक लोकसभा के अध्यक्ष है।

14. उपाध्यक्ष, लोकसभा

एम थंबीदुरई


Note: लोकसभा भारत की संसद का निम्न सदन है। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष लोकसभा का कार्य निर्वाहन करता है। लोकसभा के उपाध्यक्ष को विपक्ष से चुने जाने की परंपरा है। लोकसभा के सदस्य अपने में से किसी एक का उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव करते हैं। यदी संबंधित सदस्य का लोकसभा की सदस्यता खत्म हो जाती है तो उसका अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद भी खत्म हो जाता है। उपाध्यक्ष अपना त्याग पत्र अध्यक्ष को संबोधित करता है। नोटः वर्तमान में यह पद रिक्त है।

15. नेता विपक्ष लोकसभा

राहुल गांधी


Note: नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र के लिए काफी अहम होता है। नेता प्रतिपक्ष को संसद में आधिकारिक मान्यता प्राप्त होती है। नेता प्रतिपक्ष संसद में विपक्ष का चेहरा होने के साथ-साथ कई अहम कमेटियों में वो शामिल होते हैं।

16. महासचिव, लोकसभा

उत्पल कुमार सिंह


Note: लोकसभा के महासचिव (आईएसओ : लोक सभा के महासचिव) लोकसभा सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं। महासचिव की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। महासचिव का पद भारत सरकार मेंकैबिनेट सचिव के स्तर का होता है, जो भारत सरकार का सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक होता है।

17. नेता सत्तापक्ष, लोकसभा

श्री नरेन्द्र मोदी


Note: लोक सभा के सदन के नेता भारत के लोक सभा के नेता होते है। आम तौर पर भारत का प्रधानमन्त्री ही लोक सभा के सदन के नेता होते है। पर अगर प्रधानमन्त्री लोक सभा के सदस्य न हो तो वे सदन के नेता का चुनाव कर सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"कौन हैं सोनम वांगचुक? '3 Idiots' के असली फुंसुक वांगडू की पूरी कहानी"

भारत से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न और उत्तर

सोनम वांगचुक का जीवन, आविष्कार और रोचक तथ्य | Sonam Wangchuk Biography in Hindi